उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी समूह (Adani Group) से जुड़े विवाद के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के चेयरमैन एम.आर कुमार बोले हैं कि पब्लिक सेक्टर (सार्वजनिक क्षेत्र) की बीमा कंपनी के अधिकारी अडानी समूह के टॉप मैनेजमेंट के साथ मीटिंग करेंगे। वे इस दौरान विभिन्न कारोबार से जुड़े समूह में संकट को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे।
कुमार ने वित्तीय परिणाम के ऐलान के समय पत्रकारों से दो टूक कहा, ‘‘वैसे, हमारी निवेशकों की टीम पहले ही अडानी ग्रुप ने सफाई मांग चुकी है। पर हमारा शीर्ष प्रबंधन उनसे इस मामले में संपर्क करेगा। हम अभी वित्तीय परिणाम को लेकर व्यस्त चल रहे थे। हम जल्दी ही उनसे मिलेंगे और उनसे स्पष्टीकरण मांगेगे। हम समझना चाहते हैं कि बाजार और ग्रुप के साथ क्या हो रहा है।’’ हालांकि, कुमार ने एलआईसी और अडानी समूह के बीच बैठक को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई है।
