Adani Ports Share Price: समुद्री, रसद और कृषि-रसद व्यवसायों को बढ़ाने पर फोकस करने के बीच अडानी पोर्ट्स के शेयर में 4% से अधिक की तेजी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 1267.05 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज 1,297.50 रु पर खुला और करीब सवा 10 बजे ये 51.95 रु या 4.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,319 रु पर है। गौरतलब है कि अडानी पोर्ट्स भारत की सबसे बड़ी निजी बंदरगाह संचालक कंपनी है।
अडानी पोर्ट्स के शेयर में तेजी
ये भी पढ़ें -
ये हैं अडानी पोर्ट्स में तेजी के कारण
- सेक्टोरल रोटेशन : लॉजिस्टिक्स और इंफ्रा में एफआईआई की बढ़ती दिलचस्पी
- टेक्निकल मोमेंटम : ₹1,300 से ऊपर के ब्रेकआउट ने खरीदारी को बढ़ावा दिया
- ग्रुप स्टैबिलिटी : अडानी ग्रुप के शेयरों में ओवरऑल पॉजिटिव ट्रेंड
- मैक्रो टेलविंड : पोर्ट वॉल्यूम, ट्रेड एक्टिविटी और शिपिंग इंडेक्स महीने-दर-महीने सुधार दिखा रहे हैं
बिजनेस में मिली ग्रोथ
अप्रैल 2025 के लिए अपने बिजनेस अपडेट में, अडानी पोर्ट्स ने 37.5 एमएमटी का कार्गो वॉल्यूम मैनेज किया, जो पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। कंटेनर्स में 21 प्रतिशत और लिक्विड और गैस में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कंपनी ने कहा कि अप्रैल 2025 में लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 57,751 टीईयू था, जो पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक था और जीपीडब्ल्यूआईएस वॉल्यूम 1.8 एमएमटी था, जो पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक था।
इससे पहले अडानी पोर्ट्स का प्रॉफिट 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,023 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 23 प्रतिशत बढ़कर 8,488 करोड़ रुपये हो गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
