प्राइवेट सेक्टर को मंजूरी मिलते ही अडानी समूह का बड़ा दांव, यूपी में बनाएगा 1600 मेगा वाट का न्यूक्लियर प्लांट : रिपोर्ट

केंद्र सरकार देश में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाना चाहती है। इसके लिए ससंद के शीतकालीन सत्र में 'शांति बिल' पारित किया गया है। Nuclear Energy सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री को मंजूरी मिलते ही अडानी समूह बड़ा दांव खेलने को तैयार है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह उत्तर प्रदेश में 1600 मेगा वाट के 8 स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर लगाने की तैयारी कर रहा है।

भारत का न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर अब बड़े बदलाव के दौर में है। सरकार की तरफ से प्राइवेट कंपनियों को एंट्री की मंजूरी मिलते ही अडानी समूह न्यूक्लियर पावर सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रहा है। अडानी समूह पहले से ही रिन्युएबल एनर्जी में मजबूत मौजूदगी रखता है। न्यूक्लियर सेक्टर में उतरने से कंपनी के एनर्जी पोर्टफोलियो को और मजबूती मिलेगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह उत्तर प्रदेश में स्माल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) टेक्नोलॉजी पर आधारित 1600 मेगा वाट (MW) के प्रोजेक्ट पर बातचीत कर रहा है।

Adani Nuclear Energy

अडानी का बड़ा दांव, (फोटो क्रेडिट, ओपन एआई)

क्या अडानी समूह की योजना?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी का समूह उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 200 मेगावॉट क्षमता वाले 8 स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर लगाने पर बातचीत कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए समूह करीब 1600 MW की न्यूक्लियर क्षमता जोड़ सकता है, जो उसके रिन्यूएबल पोर्टफोलियो को एक नया आयाम देगा।

End of Feed