परमाणु ऊर्जा में उतरा अडानी समूह, Adani Atomic Energy नाम से बनाई नई कंपनी, एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

आडानी समूह ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख दिया है। गुरुवार को अडानी पावर से एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में कदम रख रही है। इसके लिए अडानी पावर के अधीन एक सहायक कंपनी अडानी एटोमिक एनर्जी बनाई गई है।

अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड ने न्यूक्लियर यानी परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखते हुए नई सब्सिडियरी कंपनी अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (AAEL) का गठन किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह यूनिट बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए परमाणु ऊर्जा पर काम करेगी। यह पूरी तरह अडानी पावर की होल्डिंग वाली कंपनी होगी, जिसमें 100 फीसदी हिस्सेदारी मूल कंपनी की ही रहेगी। नई कंपनी को 11 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर किया गया और इसे न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है।

Adani Power Nuclear Energy

परमाणु ऊर्जा में अडानी समूह की बड़ी बाजी

SHANTI कानून से खुला रास्ता

अडानी समूह का यह कदम ऐसे समय आया है जब संसद ने दिसंबर 2025 में SHANTI कानून पास किया था, जिसका उद्देश्य भारत के सिविल न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोलना है। सरकार का लक्ष्य 2047 तक देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता को 100 गीगावॉट तक पहुंचाना है। ऐसे में बड़े कॉरपोरेट समूह अब इस सेक्टर में दीर्घकालिक निवेश अवसर देख रहे हैं।

End of Feed