अडानी ग्रुप का ग्रीन मिशन, माइनिंग ट्रांसपोर्ट में शामिल हुआ भारत का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक

India’s First Hydrogen Truck: अडानी एंटरप्राइजेज ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक जारी किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में इस पहले ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रक अब गारे पेलमा III कोल ब्लॉक से राज्य के पॉवर प्लांट तक कोयले के परिवहन के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

India’s First Hydrogen Truck : अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज ने भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक जारी किया है, जो लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में स्वच्छ और ग्रीन ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाले ये ट्रक, कंपनी के लॉजिस्टिक्स संबंधी ऑपरेशन्स में इस्तेमाल हो रहे डीजल वाहनों की जगह लेने के लिए तैयार हैं।

Adani Group Green Mission, Adani Enterprises, India's first hydrogen fuel truck

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रक को दिखाई हरी झंडी

अडानी एक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा तकनीकी कंपनी और एक प्रमुख ऑटो निर्माता कंपनी के साथ मिलकर, माल परिवहन के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल बैटरी से चलने वाले ट्रक विकसित कर रहा है। प्रत्येक ट्रक स्मार्ट तकनीक और तीन हाइड्रोजन टैंक से लैस होगा, जिसमें 200 किलोमीटर की दूरी तक 40 टन तक का माल ले जाने की क्षमता होगी।

End of Feed