अंबुजा सीमेंट में अडानी का कुल निवेश हुआ 20000 करोड़ रुपए, हिस्सेदारी बढ़कर 70.3 प्रतिशत

Adani Family Investment in Ambuja Cement: उद्योगपति गौतम अडानी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में 8,339 करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा निवेश किया। इस निवेश से उसने 20,000 करोड़ रुपये की योजना पूरी कर ली है और कुल हिस्सेदारी बढ़कर 70.3 प्रतिशत हो गई।

Adani Family Investment in Ambuja Cement: उद्योगपति गौतम अडानी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में अतिरिक्त 8,339 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 70.3 प्रतिशत हो गई। इस कदम से सीमेंट कंपनी की विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अडानी परिवार ने इससे पहले 18 अक्टूबर 2022 को कंपनी में 5,000 करोड़ रुपए और 28 मार्च 2024 को 6,661 करोड़ रुपए का निवेश किया था। इस नवीनतम निवेश के साथ उसने 20,000 करोड़ रुपये की योजना पूरी कर ली है।

Investment in Ambuja Cements, Gautam Adani, Adani Family

अंबुजा सीमेंट्स में अडानी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक हुई

हिस्सेदारी 3.6% से बढ़कर अब 70.3 प्रतिशत

बयान में कहा गया कि कंपनी के प्रवर्तक अडानी परिवार ने कंपनी में 8,339 करोड़ रुपए का निवेश करके वारंट कार्यक्रम का पूर्ण अभिदान हासिल कर लिया है। कुल निवेश 20,000 करोड़ रुपए का हुआ है। लेटेस्ट निवेश से अडानी परिवार की अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी 3.6 प्रतिशत बढ़ गई है। कुल मिलाकर अंबुजा सीमेंट में इसकी हिस्सेदारी 3.6% से बढ़कर अब 70.3 प्रतिशत हो गई है। अडाणी समूह ने 2022 में स्विस कंपनी होल्सिम से अंबुजा और एसीसी को खरीदने के लिए 10.5 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे करके सीमेंट क्षेत्र में प्रवेश किया था।

End of Feed