Adani Enterprises Q2 Results: अडानी एंटरप्राइजेज को दूसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा, 664% की हुई बढ़ोतरी

Adani Enterprises Q2 Results: अडानी ग्रुप की दूसरी तिमारी के रिजल्ट जारी हुआ। जिसके प्रमुख यूनिट अडानी एंटरप्राइजेज का नेट प्रॉफिट 664 प्रतिशत बढ़कर 1,741 करोड़ रुपये हो गया।

Adani Enterprises Q2 Results: अडानी ग्रुप की प्रमुख इकाई अडानी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान उसका नेट प्रॉफिट 664 प्रतिशत बढ़कर 1,741 करोड़ रुपये हो गया। वर्ष 2023 में यह 228 करोड़ रुपये था। अब तक 2024-25 की दो तिमाहियों - अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर में, नेट प्रॉफिट संचयी रूप से 254 प्रतिशत बढ़कर 3,196 करोड़ रुपये हो गया। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने आज सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अपने रिजल्ट्स की घोषणा की।

Adani Enterprises Q2 Results

अडानी एंटरप्राइजेज के लिए शानदार रहा सितंबर तिमाही के नतीजे

कंपनी की कुल आय या परिचालन से राजस्व की बात करें तो जुलाई-सितंबर तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23,196 रुपये हो गई। अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर को मिलाकर कुल आय 14 प्रतिशत बढ़कर 49,263 करोड़ रुपये हो गई। अडानी एंटरप्राइजेज ने 8,654 करोड़ रुपये का अपना उच्चतम अर्ध-वार्षिक EBITDA दर्ज किया है, जिसके बारे में कंपनी ने कहा कि यह उसके इन्क्यूबेशन पोर्टफोलियो के तहत उभरते प्रमुख इंफ्रा व्यवसायों के मजबूत प्रदर्शन से लगातार समर्थित है।

End of Feed