Adani Case Explained : US कोर्ट में गौतम अडानी को मिली बड़ी राहत, क्या था पूरा मामला और क्यों हुआ केस खारिज?

देश के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट की तरफ से क्रिमिनल केस को खारिज किए जाने का स्वागत किया है। अडानी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सत्य और कानून पर भरोसा कायम है।

Adani US Case : अमेरिकी कोर्ट से क्रिमिनल केस खारिज होने के बाद Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मुश्किल दौर में उनका और उनके परिवार का सत्य, निष्पक्षता और कानून के राज पर भरोसा कायम रहा। अमेरिकी जिला जज निकोलस गराफिस ने 10 अगस्त को गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल केस को खारिज करने की मंजूरी दी है।

Adani US Case

अमेरिका से अडानी ग्रुप को बड़ी राहत

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह अमेरिकी कोर्ट के फैसले का विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ स्वागत करते हैं। उन्होंने उन लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने इस मुश्किल समय में उन पर, व्यवस्था पर और भारत की न्याय व्यवस्था की क्षमता पर भरोसा बनाए रखा। अडानी ने कहा कि उनका फोकस आगे भी देश के लिए निर्माण करने, वैल्यू तैयार करने और अपने उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध रहने पर रहेगा।

End of Feed