बिजनेस

Accenture नहीं बढ़ाएगी सैलरी, घटाया बोनस और रोके प्रमोशन

Accenture Wont Hike Salary: एक्सेंचर इस साल प्रमोशन भी घटाने जा रही है। एसोसिएट डायरेक्टर (लेवल 5) के स्तर तक, कंपनी तय प्रोग्राम के अनुसार दिसंबर में प्रमोशन देगी, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में कम होंगे।

Image

एक्सेंचर सैलरी नहीं बढ़ाएगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सेंचर नहीं बढ़ाएगी सैलरी
  • इस साल मिलेगा कम बोनस
  • प्रमोशन भी रोके जाएंगे

Accenture Wont Hike Salary: मल्टीनेशनल आईटी कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने 2023 में भारतीय कर्मचारियों की सैलरी न बढ़ाने का ऐलान किया है। ये केवल कानूनी तौर पर जरूरी जगहों और उन क्रिटिकल स्किल एरिया के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएगी, जिनके लिए कंपनी वादा कर चुकी है। बता दें कि भारत में एक्सेंचर के करीब 3 लाख कर्मचारी हैं।

आईटी सेक्टर की चुनौतियां

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार पर इंडिविजुअल परफॉर्मेंस बोनस भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम होगा। सितंबर के अंत में एक्सेंचर ने कहा था कि आईटी सेक्टर के सामने कई चुनौतियां हैं। साथ ही इसने कहा था कि डिस्क्रेशनरी खर्च या मैक्रो की स्थिति में सुधार की संभावना नहीं लग रही है।

19000 कर्मचारियों की छंटनी

मार्च 2023 में कंपनी ने ऐलान किया था कि यह 19000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। एक्सेंचर इस साल प्रमोशन भी घटाने जा रही है। एसोसिएट डायरेक्टर (लेवल 5) के स्तर तक, कंपनी तय प्रोग्राम के अनुसार दिसंबर में प्रमोशन देगी, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में कम होंगे। एक्सेंचर में 13 लेवल हैं, जिनमें 13 सबसा निचला और 1 यानी पहला उच्चतम है।

1 से 4 लेवल तक वालों को मिलेगा प्रमोशन

लेवल 1 से 4 तक वालों का प्रमोशन जून 2024 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पिछली तिमाही में, एचसीएल टेक ने कहा था कि वह सीनियर मैनेजमेंट लेवल के कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाएगी और जूनियर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को भी तीन महीनों के लिए टाल दिया गया था।

विप्रो ने भी सैलरी में बढ़ोतरी को सितंबर के बजाय दिसंबर 2023 तक के लिए टाल दिया है और इंफोसिस ने अभी तक अप्रैल और जुलाई के लिए निर्धारित वेतन वृद्धि को लागू नहीं किया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article