Aam Aadmi Bima Yojana: गरीबों के लिए बेहतरीन लाइफ इश्योरेंस स्कीम है आम आदमी बीमा योजना, जानिए बेनिफिट्स और सबकुछ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 24, 2024, 06:18 PM IST

Aam Aadmi Bima Yojana: आम आदमी बीमा योजना गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार के कमाऊ सदस्य को प्राकृतिक या आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता को लेकर कवरेज प्रदान करती है। इसी बीमा योजना के कई फायदे हैं। जानिए कैसे आवेदन करें।

Aam Aadmi Bima Yojana: भारत में ऐसे कई लोग हैं जो कम आय की वजह से लाइफ इंश्योरेंस का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। इसीलिए भारत सरकार देश के इस वर्ग को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक इंश्योरेंस लेकर आई है। यह इंश्येरेंस स्कीम 2007 में शुरू की गई, आम आदमी बीमा योजना गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार के कमाऊ सदस्य को प्राकृतिक या आकस्मिक मृत्यु और विकलांगता को लेकर कवरेज प्रदान करती है। इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाता है। यहां जानिए आम आदमी बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करें और इसके क्या लाभ हैं।

Aam Aadmi Bima Yojana, Life Insurance Scheme, Insurance Scheme for BPL Families, Benefits of Aam Aadmi Bima Yojana

आम आदमी बीमा योजना के लिए कैसे करें आवेदन

Aam Aadmi Bima Yojana के लाभ

  • वित्तीय सहायता: यह योजना इंश्योर्ड व्यक्ति की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में बीमाधारक के परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • बहुत कम प्रीमियम: चूंकि यह योजना विशेष रूप से बीपीएल परिवारों के लिए बनाई गई है, इसलिए प्रीमियम बहुत कम है और सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इस प्रकार यह सभी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सुलभ है।
  • प्राकृतिक आपदाओं के लिए कवरेज: यह योजना प्राकृतिक आपदाओं को भी कवर करती है, उदाहरण के लिए, बाढ़, भूकंप आदि।
  • महिलाओं के लिए कवरेज: आम आदमी बीमा योजना महिलाओं के लिए विशेष लाभ प्रदान करती है, जिसमें मातृत्व लाभ भी शामिल है। इसके अलावा, यह महिला प्रधान परिवारों के लिए कवरेज प्रदान करता है।
  • आसान एनरॉलमेंट: व्यक्ति वर्ष के किसी भी समय योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, प्रक्रिया बहुत आसान और सरल है।

End of Feed