आज सोने का भाव 26 नवंबर 2026: लगातार गिरावट के बाद अभी क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24, 22, 18 कैरेट की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (आज सोने का भाव, Aaj Sone Ka Bhav) 26 November 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में 24K, 22K और 18 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या है।

Gold Price Today in India (आज सोना का भाव) 26 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (गुरुवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,21,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,21,137 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,21,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमत 3,575.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,21,038 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट का सोना 1,20,553 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का सोना 1,10,871 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट का सोना 90,779 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का सोना 70,807 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,26,000 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,730 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,14,350 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 93,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, MCX gold price, 24 carat gold price, 22 carat gold price, 18 carat gold price

सोने का ताजा भाव जानिए

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोने का भाव22 करैटे सोने का भाव18 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली₹124730₹114350₹93590
मुंबई₹124580₹114200₹93440
कोलकाता₹124580₹114200₹93440
चेन्नई₹124580₹114200₹93450
पटना₹124630₹114250₹93490
लखनऊ₹124730₹114350₹93590
मेरठ₹124730₹114350₹93590
कानपुर₹124730₹114350₹93590
अयोध्या₹124730₹114350₹93590
अलीगढ़₹124730₹114350₹93590
मुरादाबाद₹124730₹114350₹93590
मिर्जापुर₹124730₹114350₹93590
झांसी₹124730₹114350₹93590
मथुरा₹124730₹114350₹93590
आगरा₹124730₹114350₹93590
गोरखपुर₹124730₹114350₹93590
बरेली₹124730₹114350₹93590
प्रयागराज₹124730₹114350₹93590
वाराणसी₹124730₹114350₹93590
गाजियाबाद₹124730₹114350₹93590
नोएडा₹124730₹114350₹93590
गुरुग्राम₹124730₹114350₹93590
चंडीगढ़₹124730₹114350₹93590
जयपुर₹124730₹114350₹93590
लुधियाना₹124730₹114350₹93590
गुवाहाटी₹124580₹114200₹93440
जलगांव₹124580₹114200₹93440
इंदौर₹124630₹114250₹93490
भोपाल₹124630₹114250₹93490
अहमदाबाद₹124630₹114250₹93490
वडोदरा₹124630₹114250₹93490
सूरत₹124630₹114250₹93490
पुणे₹124580₹114200₹93440
नागपुर₹124580₹114200₹93440
नासिक₹124610₹114230₹93470
बैंगलोर₹124580₹114200₹93440
भुवनेश्वर₹124580₹114200₹93440
कटक₹124580₹114200₹93440
अमरावती₹124580₹114200₹93440
विशाखापत्तनम₹124580₹114200₹93440
मैसूर₹124580₹114200₹93440
विजयवाड़ा₹124580₹114200₹93440
कोयंबटूर₹124580₹114200₹93450
मंगलौर₹124580₹114200₹93440
मदुरै₹124580₹114200₹93450
रायपुर₹124580₹114200₹93440
बेलगाम₹124580₹114200₹93440
राजमुंदरी₹124580₹114200₹93440
हैदराबाद₹124580₹114200₹93440
दावनगेरे₹124580₹114200₹93440
बेल्लारी₹124580₹114200₹93440
सलेम₹124580₹114200₹93450
वेल्लोर₹124580₹114200₹93450
अमरावती₹124580₹114200₹93440
गुंटूर₹124580₹114200₹93440
नेल्लोर₹124580₹114200₹93440
काकीनाडा₹124580₹114200₹93440
तिरुपति₹124580₹114200₹93440
कडपा₹124580₹114200₹93440
अनंतपुर₹124580₹114200₹93440
वारंगल₹124580₹114200₹93440
निजामाबाद₹124580₹114200₹93440
खम्मम₹124580₹114200₹93440
बेरहामपुर₹124580₹114200₹93440
राउरकेला₹124580₹114200₹93440
राजकोट₹124630₹114250₹93490
वसई-विरार₹124610₹114230₹93470
औरंगाबाद₹124580₹114200₹93440
सोलापुर₹124580₹114200₹93440
भिवंडी₹124610₹114230₹93470
कोल्हापुर₹124580₹114200₹93440
लातूर₹124610₹114230₹93470
तिरुपुर₹124580₹114200₹93450
तिरुनेलवेली₹124580₹114200₹93450
त्रिची₹124580₹114200₹93450
संबलपुर₹124580₹114200₹93440
इरोड₹124580₹114200₹93450
कोच्चि₹124580₹114200₹93440
थाइन₹124580₹114200₹93440
अमृतसर₹124730₹114350₹93590
नागरकोइल₹124580₹114200₹93450
तिरुवनंतपुरम₹124580₹114200₹93440
तंजावुर₹124580₹114200₹93450
गोवा₹124580₹114200₹93440
करूर₹124580₹114200₹93450
कुंभकोणम₹124580₹114200₹93450
नमक्कल₹124580₹114200₹93450
धर्मपुरी₹124580₹114200₹93450
डिंडीगुल₹124580₹114200₹93450
तूतीकोरिन₹124580₹114200₹93450
कुड्डालोर₹124580₹114200₹93450
कांचीपुरम₹124580₹114200₹93450
कृष्णागिरी₹124580₹114200₹93450
विल्लुपुरम₹124580₹114200₹93450
कोविलपट्टी₹124580₹114200₹93450
तिरुवन्नामलाई₹124580₹114200₹93450
होसुर₹124580₹114200₹93450
कराइकुडी₹124580₹114200₹93450
पुदुक्कोट्टई₹124580₹114200₹93450
रामनाथपुरम₹124580₹114200₹93450
अम्बुर₹124580₹114200₹93450
कन्याकुमारी₹124580₹114200₹93450
नागपट्टिनम₹124580₹114200₹93450
विरुधुनगर₹124580₹114200₹93450
कल्लाकुरिची₹124580₹114200₹93450
पोलाची₹124580₹114200₹93450
अर्काट₹124580₹114200₹93450
पलानी₹124580₹114200₹93450
अरियालूर₹124580₹114200₹93450
मोहाली₹124730₹114350₹93590
परमाकुदी₹124580₹114200₹93450
पेरम्बलूर₹124580₹114200₹93450
जयनकोंडम₹124580₹114200₹93450
कोडईकनाल₹124580₹114200₹93450
ऊटी₹124580₹114200₹93450
रामेश्वरम₹124580₹114200₹93450
शिवगंगा₹124580₹114200₹93450
तिरुवरुर₹124580₹114200₹93450
त्रिशूर₹124580₹114200₹93440
पांडिचेरी₹124580₹114200₹93450
चित्रदुर्ग₹124580₹114200₹93440
गडग₹124580₹114200₹93440
बागलकोट₹124580₹114200₹93440
मंड्या₹124580₹114200₹93440
भद्रावती₹124580₹114200₹93440
कोलार₹124580₹114200₹93440
तुमकुर₹124580₹114200₹93440
कोल्लम₹124580₹114200₹93440
अलाप्पुझा₹124580₹114200₹93440
कोट्टायम₹124580₹114200₹93440
पलक्कड़₹124580₹114200₹93440
मलप्पुरम₹124580₹114200₹93440
कोझिकोड₹124580₹114200₹93440
कन्नूर₹124580₹114200₹93440
Edit
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (26 नवंबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में बुधवार को सोना फिसलकर 1.26 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने का भाव 800 रुपये घटकर 1,26,000 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गया। सोमवार को इसका भाव 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत गिरकर 3,532.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी दो प्रतिशत से अधिक टूटकर 40.03 डॉलर प्रति औंस रही। यह सितंबर, 2025 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 627 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 627 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,545.92 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार में कीमतों में गिरावट की एक वजह रुपये में तेज मजबूती भी रही। रुपया शेयर बाजार में तेजी और विदेशी निवेशकों के निवेश बढ़ने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2026 के उच्चतम स्तर 92.16 पर बंद हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, कि अमेरिका में मौद्रिक नीति सख्त होने की संभावनाओं के बीच निवेशक कीमती धातुओं में अपना निवेश घटा रहे हैं, जिससे सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक धातुओं में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ने से भी चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है।

कोटक नियो की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चेनवाला ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड पर ऊंची ब्याज दर, डॉलर में मजबूती और लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बने रहने की आशंका के बीच निवेशकों की लगातार बिकवाली से कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा है।

End Article
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उ...

End of Feed