Gold-Silver Rate Today, 15 March 2023: दो दिन उछाल के बाद आज सोना 310 रुपये टूटा, चांदी 90 रुपये फिसली

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 15, 2023, 07:38 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 15 March 2023: बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Gold and Silver Rate Today, 15 March 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी है।

gold silver

Gold and Silver Rate Today: चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 90 रुपये के नुकसान के साथ 66,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 57,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।’’

End of Feed