बिजनेस

Gold Silver Rate Muhurat Trading: सोने के रेट 60000 रु के नीचे बरकरार, चांदी के दाम 43 रु घटे

Gold Silver Rate Muhurat Trading: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर सोने और चांदी में भी कारोबार हुआ। मगर सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बहुत हल्का बदलाव आया।

Image

आज का सोने चांदी का भाव क्या है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली पर सोना हुआ महंगा
  • सोने का रेट 116 रु बढ़ा
  • चांदी हुई सस्ती

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 12 November 2023: दिवाली (Diwali 2023) के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के मौके पर सोने और चांदी में भी कारोबार हुआ। मगर सोने और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बहुत हल्का बदलाव आया। एमसीएक्स (MCX) पर सोना (24 कैरेट) 59659 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 116 रु ऊपर चढ़ कर 59775 रु पहुंच गया।

चांदी हुई सस्ती

चांदी आज सस्ती हुई। चांदी का रेट एमसीएक्स पर 43 रु की गिरावट के साथ 69990 रु पर आ गया। आज चांदी का रेट एमसीएक्स पर 70,160 रुपए पर खुला था। कारोबार के दौरान यह 70,224 रुपए तक भी गया।

पिछली दिवाली से अब तक सोने का रिटर्न

पिछली दिवाली से अब तक देखें तो 10 ग्राम सोना काफी महंगा हुआ है। इससे निवेशकों को भी अच्छा रिटर्न मिला है। पिछली दिवाली से अब तक सोने ने 18 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। क्योंकि इसके रेट इस दौरान 50,517 रु प्रति दस ग्राम से 59,775 रु पर पहुँच गए।

पिछली दिवाली से अब तक चांदी का रिटर्न

पिछली दिवाली से अब तक देखें तो चांदी भी काफी महंगी हुई है। पिछली दिवाली से अब तक चांदी करीब ने 22 फीसदी रिटर्न दिया है। क्योंकि इसके रेट इस दौरान 57,525 रु प्रति किलो से करीब 70000 रु पहुंच गए।

कैसा रहा शेयर बाजार का हााल

दिवाली के दिन शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग हुई। दिवाली के दिन को शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 355 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 65,259.45 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 100.20 अंक या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 19,525.55 पर रहा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article