Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav:हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी में गिरावट, जानें कितने घट गए दाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 11:46 AM IST

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 5 June 2023: सोने और चांदी की कीमतों में यूएस मार्केट में भी गिरावट है। यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1960.30 पॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। जबकि चांदी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 23.60 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 5 June 2023: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट का रुख है। सोमवार सुबह के कारोबार में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में मामूली कमी आई है। सोने का रेट 100 रु गिरा है और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59,330 रु पर आ गई है। चांदी की कीमतों में 90 रु की गिरावट आई है। इससे प्रति किलो चांदी का रेट 71860 रु प्रति किलो पर आ गया है।

gold rate

आज का सोने और चांदी का भाव

MCX पर क्या है रेट

हाजिर की तरह वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है। MCX पर सोने की कीमतों में 118 रुपये की गिरावट है और वह 59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलोग्राम 137 रुपये की गिरावट है। चांदी इस समय 71,883 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

End of Feed