8th Pay Commission: कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी कब से मिलेगी? जानें पूरा टाइमलाइन

8th Pay Commission लागू करने के लिए आयोग और कर्मचारी संगठनों के बीच चर्चा का दौर जारी है। हालांकि, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की उम्मीद नहीं है।

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 8वें वेतन आयोग लागू होने की 18 महीने की समय-सीमा में से लगभग 11 महीने बीत चुके हैं। अभी भी आयोग के सदस्य कर्मचारी व पेंशनभोगी समूहों के साथ बातचीत कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों के साथ अगली बैठकें 7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु में और उसके बाद 22-23 अक्टूबर को मुंबई में होनी हैं। बैठकों का दौर खत्म होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। उसके बाद सरकार की समीक्षा और अधिसूचना जारी की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा। आइए समझते हैं कि कब सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग

फरवरी या मार्च तक रिपोर्ट आने की उम्मीद

8वें CPC ने अब तक 14 जगहों का दौरा किया है और सैकड़ों कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के साथ बातचीत की है। इसकी 18 महीने की समय-सीमा मई 2027 तक है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर नवंबर तक सभी बातचीत पूरी हो जाती हैं, तो रिपोर्ट फरवरी या मार्च तक आ सकती है।

End of Feed