8th Pay Commission Salary Calculator: 8वें वेतन आयोग ऐलान के बाद अब केन्द्र सरकार के कर्मचारी अब यह जानना चाहते हैं कि नये वेतन आयोग के तहत उनकी सैलरी में क्या बदलाव होंगे और सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी? जनवरी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के गठन की जानकारी मिली, जिसका इंतजार बेसब्री किया जा रहा था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयोग की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह ऐलान केंद्रीय बजट 2025-26 से पहले किया गया। अब जानते हैं कि नए वेतन आयोग के तहत कितनी सैलरी बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें -
बेसिक सैलरी में 40-50% की बढ़ोतरी का अनुमान
8वें वेतन आयोग से सैलरी और पेंशन में अच्छी खासी वृद्धि की उम्मीद है। जानकारों का अनुमान है कि फिटमेंट फैक्टर 2.28 और 2.86 के बीच हो सकता है, जिससे बेसिक सैलरी में 40-50% की बढ़ोतरी होगी। दरअसल फिटमेंट फैक्टर का सीधा असर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नए बेसिक सैलरी और पेंशन कैलकुलेशन पर पड़ेगा।
यहां समझिए पूरी कैलकुलेशन
2.6 और 2.85 के बीच फिटमेंट फैक्टर के नतीजे में बेसिक सैलरी में 25-30% की वृद्धि हो सकती है। साथ ही पेंशन में भी इतनी ही बढ़ोतरी हो सकती है। कैलकुलेशन के अनुसार इस समय 20,000 रुपये की बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी की इनकम 46,600 रुपये से 57,200 रुपये के बीच हो सकती है।
इसके अलावा संशोधित भत्ते, अलाउंस और प्रदर्शन-आधारित वेतन के साथ न्यूनतम मूल वेतन 40,000 रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
समिति गठन की प्रोसेस जल्द होगी शुरू
8वें वेतन आयोग के लिए समिति गठन की प्रोसेस जल्द ही शुरू हो सकती है, और कर्मचारी आगे की घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे कार्यान्वयन की तारीख नजदीक आ रही है, सरकार से उम्मीद है कि वह इस बारे में अधिक जानकारी देगी कि ये परिवर्तन कैसे लागू किए जाएंगे।
