8th Pay Commission: क्या मिनिमम सैलरी ₹69,000 होगी? कर्मचारी संगठनों ने रखी मांग, क्या होगा सबसे बड़ा इजाफा?

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी 8वें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों ने इस बार वेतन समेत कई मांगें सरकार के सामने रखी है। क्या इस बार कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी?

8th Pay Commission News: केंद्र सरकार में काम करने वाले लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए वेतन आयोग लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनस के पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस बीच कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मिनिमम सैलरी 69,000 रुपये करने की मांग की है।

8th pay commission

8वां वेतन आयोग

नेशनल काउंसिल (ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी), या NC-JCM की ड्राफ्ट कमेटी ने 8वें CPC को सौंपे गए अपने फाइनल मेमोरेंडम में 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कुछ मांगें रखी हैं। इनमें कम से कम 69,000 रुपये का वेतन, 3.83 का Fitment factor, 6% का सालाना इंक्रीमेंट, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और कम से कम मकान किराया भत्ता (HRA) स्लैब को बढ़ाकर 30% करने की मांग रखी गई है।

End of Feed