8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर, फिर भी ज्यादा बढ़ सकती है सैलरी! जानें कैसे

8th Pay Commission लागू होने पर केंद्र सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। साथ ही भत्ते में भी इजाफा होगा।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार में काम करने वाले लाखों सरकारी कर्मचारी और रिटायर हो चुके पेंशनर्स बेसब्री से 8वें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उससे पहले वे फिटमेंट फैक्टर पर नजर बनाए हुए हैं क्योंकि इसी से उनकी सैलरी बढ़ोतरी तय होगी। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर एक गणितीय मल्टीप्लायर है जिसका इस्तेमाल पे कमीशन के लोग, कर्मचारी की पुरानी बेसिक सैलरी (या रिटायर हो चुके लोगों की पेंशन) को नई, बदली हुई बेसिक सैलरी स्ट्रक्चर में बदलने के लिए करते हैं। यानी, जितना बड़ा फिटमेंट, उनकी बड़ी सैलरी में बढ़ोतरी। हालांकि, जानकार सिर्फ फिटमेंट फैक्टर को लेकर सहमत नहीं है। उनका कहना है कि इस बार आयोग कई फैक्टर पर काम कर रहा है।

8th Pay Commission News

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी

इसलिए 7वें वेतन आयोग में इस्तेमाल किए गए फिटमेंट फैक्टर की तुलना में कम फिटमेंट फैक्टर का मतलब जरूरी नहीं कि सैलरी में कम बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के 2.57 फिटमेंट फैक्टर की तुलना में 2.1 के फिटमेंट फैक्टर के साथ भी ज्यादा फायदा मिल सकता है। आइए समझते हैं कैसे?

End of Feed