8th Pay Commission Update: जल्द मिलेगी गुड न्यूज? इस डेट को होगी NC-JCM की स्थायी समिति की अगली बैठक

8th Pay Commission Update: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन का केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनभोगियों का इंतजार है। इसी बीच नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्थायी समिति की अगली बैठक 23 अप्रैल 2025 को होगी।

8th Pay Commission Update: भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन को मंजूरी दे दी है। जनवरी में इस निर्णय की घोषणा की गई थी, लेकिन आयोग के गठन की प्रक्रिया अभी भी पेंडिंग है। अपस्टॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई निश्चित अपडेट न मिलने के बावजूद, नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्थायी समिति की अगली बैठक 23 अप्रैल 2025 को होने जा रही है।

8th Pay Commission Update

आठवें वेतन आयोग पर जल्द आ सकता है नया अपडेट (तस्वीर-Canva)

8th Pay Commission: बैठक का एजेंडा और देरी की संभावना

NC-JCM के उप सचिव द्वारा 24 मार्च 2025 को भेजे गए पत्र में स्थायी समिति के सदस्यों और NC-JCM स्टाफ को बैठक के लिए कोई विशिष्ट एजेंडा नहीं दिया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा नए वेतन आयोग और उसके सदस्यों की शर्तों पर अंतिम निर्णय चालू महीने में लिया जा सकता है। फिर भी बैठक में थोड़ी देरी होने का संकेत भी दिया गया है।

End of Feed