8th Pay Commission: क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है बड़ा एरियर बोनस? रिपोर्ट्स में सामने आई बड़ी जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आठवां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें कब सौंपता है। अगर रिपोर्ट देर से आती है और सरकार बाद में इसे लागू करती है, तो कर्मचारियों को कई महीनों का एरियर एकमुश्त मिल सकता है। यानी सिफारिशें जितनी देर से आएंगी, एरियर की रकम उतनी ही बढ़ेगी। वहीं अगर आयोग जल्दी रिपोर्ट दे दे और सरकार तुरंत नई सैलरी लागू कर दे, तो कर्मचारियों को एरियर नहीं मिलेगा, बल्कि केवल बढ़ी हुई सैलरी ही मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए साल से पहले ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से जिस खबर का इंतजार किया जा रहा था, वो अब सच होती दिख रही है। सरकार ने आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है, यानी अब लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ सैलरी बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों को भारी-भरकम एरियर बोनस मिलने की भी उम्मीद है।

8th Pay Commission

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेतन आयोग अपनी सिफारिशें किस समय देता है, इसका सीधा असर कर्मचारियों के हाथ में आने वाले एरियर पर पड़ेगा। जितनी देर से सिफारिशें आएंगी, एरियर उतना ही बढ़ता जाएगा। वहीं अगर सिफारिशें जल्दी आ गईं और सरकार ने तुरंत लागू कर दिया, तो कर्मचारियों को एरियर नहीं मिलेगा और सिर्फ बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। ऐसे में अब कर्मचारियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आयोग अपनी रिपोर्ट कब सौंपेगा, क्योंकि यही तय करेगा कि उनके खाते में एकमुश्त कितनी बड़ी रकम आएगी।

End of Feed