8th Pay Commission का एज फैक्टर, उम्र के साथ 100% तक पेंशन बढ़ाने की मांग

8वें वेतन आयोग पर केंद्र सरकार के तमाम कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगी भी नजर बनाए हुए हैं। पिछले दिनों आयोग की बैठकों में पेंशनर संगठनों ने पेंशन की न्यूनतम सीमा बढ़ाने की मांग की है।

8th Pay Commission Pension Hike Demand : 8वें वेतन आयोग के सामने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से पेंशन बढ़ाने को लेकर कई अहम प्रस्ताव रखे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में उम्र के आधार पर पेंशन में बढ़ोतरी (Age Based Pension Enhancement) का प्रस्ताव है। इसके तहत उम्र बढ़ने के साथ पेंशन का स्तर बढ़ाने और 90 साल या उससे अधिक उम्र में लास्ट पे ड्रा (LPD) के 100% तक पेंशन देने की मांग की गई है। हालांकि, यह अभी सिर्फ कर्मचारियों और पेंशनर संगठनों का प्रस्ताव है।

8th Pay Commission

पेंशन में बढ़ोतरी की मांग

न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने की मांग

8th CPC को दिए गए प्रस्तावों में मिनिमम पेंशन को मौजूदा व्यवस्था से बढ़ाकर आखिरी वेतन का कम से कम 67% करने की मांग शामिल है। एक विकल्प के तौर पर अंतिम 10 महीने के औसत वेतन के आधार पर पेंशन तय करने का भी सुझाव दिया गया है। हाल में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पेंशनर एसोसिएशन (AIFPA) ने भी आयोग के साथ चर्चा में आखिरी वेतन के 67% जितनी पेंशन की मांग रखी है।

End of Feed