8th Pay Commission: क्या 18000 रुपये से सीधे 69000 रुपये होगी बेसिक सैलरी? पेंशनभोगियों ने आयोग को सौंपी मांगों की लिस्ट

8th Pay Commission: कर्नाटक के पेंशनभोगी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग से फिटमेंट फैक्टर 3.833 लागू कर न्यूनतम वेतन 69,000 रुपये और न्यूनतम पेंशन 34,470 रुपये करने, परिवार यूनिट 5 मानने तथा 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग की है।

8th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वेतन समीक्षा की प्रक्रिया तेज हो गई है। हाल ही में 8वें वेतन आयोग की टीम ने बेंगलुरु में पेंशनभोगी संगठनों के साथ बैठकों का दौर पूरा किया। इस दौरान 'कर्नाटक पोस्ट्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस पेंशनर्स एसोसिएशन' सहित कई प्रमुख निकायों ने आयोग के सामने अपनी महत्वपूर्ण मांगें और सुझाव रखे हैं। अगर पेंशनभोगी एसोसिएशन की इन सिफारिशों को स्वीकार कर लिया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और पेंशन में तीन गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

8th Pay Commission, 8th Pay Commission Pensioners Recommendations, 8th Pay Commission Minimum Pay, 8th Pay Commission Fitment Factor, 8th Pay Commission Minimum Pension

8वां वेतन आयोग अपडेट

फिटमेंट फैक्टर 3.833 और ₹69,000 न्यूनतम वेतन की मांग

एसोसिएशन ने नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (JCM) की सिफारिशों का हवाला देते हुए 8वें वेतन आयोग से न्यूनतम बेसिक पे (मूल वेतन) 69,000 रुपये तय करने का अनुरोध किया है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है। इसके लिए 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है।

End of Feed