800 साल पुराने भारतीय हीरे की होगी नीलामी, 127 करोड़ है कीमत, कोहिनूर से भी रोचक है इतिहास

एक बहुत ही नायाब हीरे की नीलामी होने जा रही है। इस हीरे की कीमत 127 करोड़ रु तक हो सकती है। इसका इतिहास कोहिनूर हीरे भी पुराना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रोलिटी ऑफ इंडिया है सबसे पुराना हीरा
  • 12वीं सदी का है हीरे का इतिहास
  • नीलाम होने जा रहा ये नायाब हीरा

Briolette of India : अकसर दुनिया भर में कुछ खास और महंगी चीजों की नीलामी होती है। इनमें पेंटिंग, पुराने सिक्के या करेंसी नोट शामिल होते हैं। ऐसी ही एक और नीलामी होने जा रही है। इस नीलामी में कुछ नायाब ज्वेलरी और हीरे की नीलामी होगी। जो हीरा नीलामी में रखा जाएगा, वो दुनिया का सबसे पुराना हीरा है। आगे जानिए इस नीलामी की डिटेल।

Briolette of India Auction

सबसे पुराने हीरे की नीलामी

ये है बहुत खास हीरा

ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज जीनेवा में एक नीलामी आयोजित करने जा रही है। जिसमें BRIOLETTE OF INDIA (ब्रोलिटी ऑफ इंडिया) नाम के हीरे की भी नीलामी होगी। क्रिस्टीज के अनुसार इस हीरे की कीमत 127 करोड़ रु (14 मिलियन स्विस फ्रैंक) तक हो सकती है। बता दें कि ये हीरा 90.36 कैरेट का है।

End of Feed