बिजनेस

टॉप 5 Mutual Fund कंपनियां, जिन पर लोग करते हैं सबसे अधिक भरोसा

यहां हम आपको उन टॉप 5 फंड हाउसों की जानकारी देंगे, जिनकी एयूएम सबसे अधिक है। इनमें पहले नंबर पर एसबीआई म्यूचुअल फंड है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

Image

टॉप 5 म्यूचुअल फंड कंपनियां

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई फंड हाउस की एयूएम सबसे अधिक है
  • लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड
  • तीसरा नंबर है एचडीएफसी म्यूचुअल फंड का

Top 5 Mutual Fund Companies AUM : म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। इनमें एक चीज हो सकती है उस फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम), जिसकी किसी स्कीम में आप पैसा लगा रहे हैं। फंड हाउस की जितनी ज्यादा एयूएम है, उस पर निवेशकों का भरोसा उतना अधिक होगा। यहां हम आपको उन मौजूदा टॉप 5 फंड हाउसों की जानकारी देंगे, जिनकी एयूएम सबसे अधिक है।

एसबीआई म्यूचुअल फंड

भारतीय स्टेट बैंक और AMUNDI के बीच एक जॉइंट वेंचर एसबीआई म्यूचुअल फंड की शुरुआत 1987 में की गई थी। ईटी के अनुसार इसकी एयूएम 713542.11 करोड़ रु है और ये लिस्ट में पहले नंबर पर है। ओवरसीज फंड्स के साथ एसबीआई म्यूचुअल फंड हाउस इक्विटी, डेब्ट और बैलेंस कैटेगरी में कई डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड योजनाओं की पेशकश करती है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, जिसकी एयूएम 510365.30 करोड़ रु है। 1998 में, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड को शुरू करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक और प्रूडेंशियल पीएलसी ने एक जॉइंट वेंचर बनाया था।

चेक करें टॉप 5 फंड हाउस की लिस्ट

  • एसबीआई म्यूचुअल फंड (713542.11 करोड़ रु)
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (510365.30 करोड़ रु)
  • एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (448493.89 करोड़ रु)
  • निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (294873.94 करोड़ रु)
  • कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (288633.63 करोड़ रु)

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड

448493.89 करोड़ रु की एयूएम के साथ एचडीएफसी म्यूचुअल फंड तीसरे नंबर पर ।है। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी) और स्टैंडर्ड लाइफ इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के बीच एक जॉइंट वेंचर है, जिसे 1999 में शुरू किया गया था।

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड

294873.94 करोड़ रु की एयूएम वाले निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड को 1995 में शुरू किया गया था। ये फंड हाउस इक्विटी, डेब्ट और बैलेंस कैटेगरी में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, रिटायरमेंट फंड और म्यूचुअल फंड योजनाओं की एक रेंज पेश करता है।

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड

लिस्ट में 5वां नाम है कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड का, जिसकी एयूएम 288633.63 करोड़ रु है। ये फंड हाउस भी 90 के दशक में शुरू किया गया था। 1998 में शुरू हुआ कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड भी अलग-अलग सेगमेंट में स्कीमों की पेशकश करता है।

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article