बिजनेस

उड़ान के दौरान कॉकपिट में महिला मित्र की हुई अवैध एंट्री, DGCA ने Air India से मांगा जवाब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 30, 2023, 04:08 PM IST

Air india Dubai Delhi Flight Incident: दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान 27 फरवरी को पायलट की एक महिला मित्र कॉकपिट में आ गई थी। जिसे नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने संज्ञान में लिया है।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट।

Photo : iStock

Air india Dubai Delhi Flight Incident: दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान 27 फरवरी को पायलट की एक महिला मित्र कॉकपिट में आ गई थी। जिसे नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने संज्ञान में लिया है और इस घटना की सूचना समय पर नहीं देने के मामले में एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैम्पबेल विल्सन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एयर इंडिया के सुरक्षा, रक्षा और गुणवत्ता परिचालन प्रमुख हेनरी डोनोहोए को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

महिला मित्र को कॉकपिट में आने की अनुमति दी

उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने डीजीसीए को शिकायत दी थी कि पायलट ने अपनी अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी। डीजीसीए के एक अधिकारी ने रविवार को भाषा एजेंसी को बताया कि घटना की सूचना समय पर नहीं देने के लिए एयर इंडिया के सीईओ और उड़ान सुरक्षा के प्रमुख को 21 अप्रैल को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

जवाब देने के लिए 15 दिन की मिली मौहलत

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मामले की जांच में भी देरी की गई। दोनों अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। एयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। डीसीईए ने इसी महीने एयर इंडिया को जांच पूरी होने तक चालक दल के सभी सदस्यों को ड्यूटी (रोस्टर) से हटाने का निर्देश दिया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article