समय से पहले सेवानिवृत्ति चाहते हैं 70 प्रतिशत लोग, लेकिन बचत की रफ्तार बेहद धीमी: अध्ययन

अध्ययन के अनुसार, हालांकि भारतीयों ने अपने लक्षित सेवानिवृत्ति कोष का औसतन केवल 28 प्रतिशत ही जुटाया है। इससे सेवानिवृत्ति को लेकर उनकी इच्छा और वास्तविक वित्तीय तैयारी के बीच अंतर का पता चलता है।

देश में शहरी क्षेत्रों के लोग अब पारंपरिक सेवानिवृत्ति उम्र से पहले ही कामकाजी जीवन से मुक्त होने की इच्छा रखते हैं और सेवानिवृत्ति की तैयारी भी पहले शुरू कर रहे हैं। हालांकि, उनकी आकांक्षा और वित्तीय तैयारी के बीच अभी काफी फासला बना हुआ है। एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और कांतार के बुधवार को जारी एक अध्ययन में यह बात सामने आई।

retirement

समय से पहले सेवानिवृत्त लेने के पीछे कई वजह सामने आई हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इस अध्ययन में यह बात भी सामने आई है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक आयाम यानी परिवार और सामाजिक सहयोग भी सेवानिवृत्ति की तैयारी में महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। अध्ययन के अनुसार, छोटे शहरों में सेवानिवृत्ति की तैयारी में बड़ा सुधार हुआ है। मझोले शहरों (टियर दो) में सूचकांक 2025 के 44 से बढ़कर 2026 में 48 हो गया। महानगरों में यह 50 और बड़े शहरों (टियर 1) में 48 रहा।

End of Feed