सेविंग अकाउंट की इन 7 गलतियों को बैंक कभी माफ नहीं करता, हर हाल में काटेगा पैसा

अगर आपके पास भी सेविंग अकाउंट है तो ये 7 गलतियां आप पर भारी पड़ सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी गलतियां आपको करने से बचना चाहिए और क्यों?

भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके पास सेविंग अकाउंट (Saving Account) न हो। हम अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए इसे सबसे अच्छा जरिया मानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ छोटी-छोटी गलतियां बैंक को यह मौका दे देती हैं कि वह आपके खाते से पैसे काट ले? अक्सर लोग सेविंग अकाउंट को 'करंट अकाउंट' या 'पिगी बैंक' की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे वे अनजाने में बैंक के नियमों का उल्लंघन कर देते हैं। आरबीआई और बैंकों के कड़े नियमों के कारण अब एक छोटी सी चूक भी भारी पेनाल्टी या इनकम टैक्स के नोटिस का कारण बन सकती है।

Saving Account

1. मिनिमम बैलेंस की अनदेखी

ज्यादातर सेविंग अकाउंट (जीरो बैलेंस खातों को छोड़कर) में एक न्यूनतम औसत बैलेंस (AMB) बनाए रखना जरूरी होता है। कई लोग एक साथ कई बैंक खाते खोल लेते हैं और उनमें पैसा रखना भूल जाते हैं। जैसे ही आपका बैलेंस तय सीमा से नीचे जाता है, बैंक 'नॉन-मेंटेनेंस चार्ज' के नाम पर पैसे काटना शुरू कर देता है। कभी-कभी यह चार्ज इतना ज्यादा होता है कि आपका बैलेंस नेगेटिव में भी जा सकता है।

End of Feed