Little Caesars India: अमेरिका स्थित दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा चेन लिटिल सीजर्स (Little Caesars) भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। सबसे तेजी से बढ़ते क्विक सर्विस रेस्टोरेंट मार्केट्स में से एक भारत, लिटिल सीजर्स के लिए 30वां बाजार होगा। लिटिल सीजर्स दुनिया की सबसे बड़ी पारिवारिक स्वामित्व वाली पिज्जा चेन है, जिसके लिए इसने अपने फ्रैंचाइजी साझेदार के रूप में हार्नेसिंग हार्वेस्ट को शामिल किया है। इस पिज्जा चेन की ओनरशिप मैरियन इलिच और उनके परिवार के पास है। ये परिवार दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल है। फोर्ब्स के अनुसार इस परिवार की नेटवर्थ 690 करोड़ डॉलर (59196 करोड़ रु) है और अमीरों की लिस्ट में ये 500वें नंबर पर है।
लिटिल सीजर्स आ रहा भारत
ये भी पढ़ें -
कहां खुलेगा पहला रेस्टोरेंट
लिटिल सीजर्स के एक बयान के अनुसार, उसकी इस महीने दिल्ली-एनसीआर में अपना पहला रेस्तरां खोलने की योजना है। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी इसकी योजना है।
29 देशों में फैला है कारोबार
लिटिल सीज़र्स पिज़्ज़ा पहले से 29 देशों में मौजूद है। इसकी अध्यक्ष (ग्लोबल रिटेल) पॉला विसिंग ने कहा, “भारत में पेश होना लिटिल सीज़र्स के लिए एक रोमांचक मील का पत्थर है, क्योंकि हम अपने 30वें देश में विस्तार कर रहे हैं। अपने स्वादिष्ट पिज़्ज़ा और बेजोड़ मूल्य के साथ, हम एक अनूठा मेनू (खान-पान की सूची) पेश करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह भारत को आकर्षित करेगा।”
66 साल पुरानी है कंपनी
मैरियन इलिच और उनके पति माइक, जिनकी 2017 में मृत्यु हो गई, ने 1959 में लिटिल सीज़र्स पिज़्ज़ा की सह-स्थापना की। मैरियन पिज़्ज़ा चेन की मालिक हैं, जो सालाना सिस्टमवाइड बिक्री में $5 बिलियन से अधिक कमाती है। वह डेट्रॉइट रेड विंग्स एनएचएल टीम और मोटरसिटी कैसीनो होटल की भी मालिक हैं। (इनपुट - भाषा)
