बिजनेस

JK Cement Share Price: जेके सीमेंट ने सैफको सीमेंट्स में खरीदी 60% हिस्सेदारी, 885% बढ़ चुकी शेयर की कीमत

JK Cement Share Price: जेके सीमेंट ने जम्मू-कश्मीर की सैफको सीमेंट्स में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी 150 करोड़ रुपये में खरीद ली है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 149.81 करोड़ रुपये का भुगतान करके सैफको के 60 प्रतिशत इक्विटी शेयर हासिल कर लिए गए हैं।

Image

जेके सीमेंट की नयी सब्सिडियरी

KEY HIGHLIGHTS
  • जेके सीमेंट ने सैफको सीमेंट्स में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
  • 150 करोड़ रुपये में हुई डील
  • एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

JK Cement Share Price: जेके सीमेंट ने जम्मू-कश्मीर की सैफको सीमेंट्स में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी 150 करोड़ रुपये में खरीद ली है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 149.81 करोड़ रुपये का भुगतान करके सैफको के 60 प्रतिशत इक्विटी शेयर हासिल कर लिए गए हैं। ये शेयर तत्काल प्रभाव से जेके सीमेंट के डीमैट खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इस खरीदारी के साथ, सैफको सीमेंट्स अब जेके सीमेंट की सब्सिडियरी कंपनी बन गई है।

ये भी पढ़ें -

शुक्रवार को शेयर में आई मजबूती

जेके सीमेंट का शेयर शुक्रवार (6 जून) को 2.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। ये 5870 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के अनुसार, कंपनी की कुल मार्केट कैपिटल 45,356.46 करोड़ रुपये है। जेके सीमेंट बीएसई 500 का हिस्सा है, और इसके शेयरों ने हाल के समय में मजबूत प्रदर्शन किया है।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में जेके सीमेंट के शेयर 6.97 प्रतिशत और दो सप्ताह में 15.19 प्रतिशत बढ़े। पिछले एक महीने में शेयरों में 15.24 प्रतिशत और तीन महीनों में 30.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों ने लंबी अवधि में भी शानदार रिटर्न दिए हैं।

दिया 886 फीसदी रिटर्न

पिछले एक साल में शेयरों ने 46.46 प्रतिशत, दो साल में 81.19 प्रतिशत, तीन साल में 180.63 प्रतिशत, पांच साल में 402.30 प्रतिशत और दस साल में 885.93 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया। यह प्रदर्शन जेके सीमेंट की मजबूत बाजार स्थिति और निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article