6 महीने के निचले स्तर Sensex-Nifty, हाथ से रेत की तरह फिसला बाजार, निकलें या करें इंतजार?

आज शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। निवेशकों के हाथों से बाजार रेत की तरफ फिसलता जा रहा है।

Share Market Closing Bell Sensex-Nifty : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 28 सितंबर को एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार खत्म होने पर Sensex 1,124 अंक टूटकर 72,771.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में 1.56% की गिरावट रही और इंडेक्स 22,780.25 पर आ गया। बाजार में बिकवाली इतनी व्यापक रही कि Nifty पर सिर्फ 3 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 47 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Crash Sensex Nifty Closing bell

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

हाथ से रेत की तरह फिसला बाजार

आज की गिरावट ने बाजार को उसके हाल के ऊंचे स्तरों से और दूर कर दिया। Nifty का आज का लो 22,762.20 और Sensex का लो 72,716.23 रहा। Nifty के 52-वीक लो 22,182.55 के मुकाबले इंडेक्स अब ज्यादा दूर नहीं है। वहीं, Nifty का 52-वीक हाई 26,373.20 है। यानी ऊंचे स्तरों से बाजार में क्रैश साफ दिखाई दे रहा है।

End of Feed