Post-Retirement Budget: बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की तंगी, नौकरी रहते ही तुरंत घटा लें ये 5 बड़े खर्चे

Post-Retirement Budget: रिटायरमेंट से पहले खर्च कम करने का मतलब जीवन की गुणवत्ता घटाना नहीं है। इसका उद्देश्य गैर-जरूरी खर्चों को नियंत्रित करना है।

Post-Retirement Budget: रिटायरमेंट (Retirement ) के बाद नियमित सैलरी बंद हो जाती है, जबकि रोजमर्रा के खर्च पूरी तरह खत्म नहीं होते। ऐसे में रिटायरमेंट से कुछ साल पहले ही अपने बजट की समीक्षा करना जरूरी है। वित्तीय विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि नौकरी के आखिरी वर्षों में गैर-जरूरी खर्चों को धीरे-धीरे कम किया जाना चाहिए। इससे न सिर्फ रिटायरमेंट के बाद कम आय में जीवन आसान होता है, बल्कि बची हुई रकम को निवेश और इमरजेंसी (Emergency Fund) में भी जोड़ा जा सकता है। इस आर्टिकल में पांच ऐसे ही गैर-जरूरी खर्चों को लेकर जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें कम किया जा सकता है-

Retirement

रिटायरमेंट से पहले बंद कर दें ये 5 खर्च (AI Generated Image)

बाहर खाना और मनोरंजन

नौकरी के दौरान बाहर खाना, मूवी और घूमने-फिरने पर खर्च बढ़ जाता है। रिटायरमेंट से पहले इन खर्चों का बजट तय करना बेहतर है। उदाहरण के लिए, अगर आप हर महीने 5,000 रुपये मनोरंजन पर खर्च करते हैं और इसे 3,000 रुपये तक सीमित कर देते हैं तो सालभर में 24,000 रुपये बच सकते हैं।

End of Feed