बड़े काम की है टोल पर्ची! फेंकने से पहले जान लें ये 5 फायदे

क्या आप भी टोल प्लाजा पर टोल भरने के बाद पर्ची को फेक देते हैं अगर हां तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। टोल टैक्स देने के बदले यात्रियों को कई ऐसी सेवाएं मुफ्त में दी जाती हैं, आइए बताते हैं आपको।

Toll Tax Benefits: नेशनल हाईवे पर सफर करते समय हम अक्सर टोल टैक्स (Toll) भरते हैं और रसीद मिलते ही उसे कहीं फेंक देते हैं या गाड़ी के डैशबोर्ड में डाल देते हैं। ज्यादातर लोग इसे केवल टैक्स के भुगतान का सबूत मानते हैं, लेकिन वास्तव में यह पर्ची हाईवे पर आपकी सुरक्षा और सुविधा का एक 'इमरजेंसी पास' होती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नियमों के अनुसार, टोल टैक्स देने के बदले यात्रियों को कई ऐसी सेवाएं मुफ्त में दी जाती हैं, जिनकी जानकारी न होने के कारण लोग मुश्किल समय में परेशान होते हैं।

Toll Reciept

मुफ्त मेडिकल हेल्प और एम्बुलेंस की सुविधा

हाईवे पर सफर के दौरान अगर अचानक किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए या कोई दुर्घटना हो जाए, तो टोल रसीद आपके बहुत काम आती है। हर टोल प्लाजा के पास इमरजेंसी एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होती है। आपकी टोल रसीद पर पीछे की तरफ या टोल प्लाजा के पास लिखे हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके आप तुरंत एम्बुलेंस बुला सकते हैं। टोल टैक्स में सुरक्षा शुल्क शामिल होता है, इसलिए यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त होती है। आपको बस अपनी टोल रसीद का विवरण देना हो सकता है।

End of Feed