अगले हफ्ते खुलने जा रहे 4 IPO, जानें प्राइस बैंड और GMP समेत जरूरी डिटेल

Upcoming IPO For Next Week: शूरा डिजाइंस का आईपीओ 17 अगस्त 2023 को खुलकर 21 अगस्त 2023 को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 48 रु का रेट रखा गया है। इसके आईपीओ का साइज 2.03 करोड़ रु है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 4 आईपीओ
  • एक आईपीओ 17 अगस्त को खुलेगा
  • 3 आईपीओ 18 अगस्त को खुलेंगे

Upcoming IPO For Next Week: अगले हफ्ते 4 आईपीओ (IPO) खुलने जा रहे हैं। आईपीओ को शेयर बाजार के निवेशक पैसा कमाने के लिए अच्छा मानते हैं, क्योंकि इस दौरान शेयरों का जो प्राइस बैंड होता है, यदि आईपीओ को अच्छा रेस्पोंस मिले तो वे उससे अधिक पर लिस्ट होते हैं। इससे निवेशकों को कम समय में पैसा बनाने का मौका मिलता है। यदि आप आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो बता दें कि अगले हफ्ते 4 इश्यू आ रहे हैं।

शूरा डिजाइंस (Shoora Designs)

शूरा डिजाइंस का आईपीओ 17 अगस्त 2023 को खुलकर 21 अगस्त 2023 को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 48 रु का रेट रखा गया है। इसके आईपीओ का साइज 2.03 करोड़ रु है। ध्यान रहे कि आप इस आईपीओ में 3,000 शेयरों की लॉट (कम से कम 3000 शेयर और फिर इसी की गुणा में) अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed