5 दिन में 264% रिटर्न! रुकने का नाम नहीं ले रहा ESDS Stock, क्या करती है कंपनी?

पिछले सप्ताह लिस्ट हुआ ESDS Stock 5 ट्रेडिंग सेशन में 264% भाग चुका है। जब पूरे बाजार की हालत पस्त है। IT सेक्टर डूबा हुआ है, उस दौर में यह शेयर आखिर क्यों रॉकेट बना हुआ है?

ESDS Software Solution Stock ने लिस्टिंग के महज 5 कारोबारी सत्रों में करीब 264% का रिटर्न देकर बाजार में हलचल मचा दी है। ₹429 के IPO प्राइस से शुरू हुआ यह शेयर 10 सितंबर को BSE पर 10% चढ़कर ₹1,568 तक पहुंच गया। यानी IPO में शेयर पाने वाले निवेशकों की रकम 5 दिनों में लगभग 3.5x हो गई है।

esds share price

ESDS शेयर प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी

शेयर ने 4 सितंबर को NSE पर ₹757 पर लिस्ट होकर IPO प्राइस के मुकाबले 76.46% का प्रीमियम दिया था। BSE पर इसकी शुरुआत ₹746.30 पर हुई थी। लिस्टिंग के दिन भी शेयर में करीब 112% की तेजी देखने को मिली। इसके बाद लगातार अपर सर्किट ने तेजी को और रफ्तार दी।

End of Feed