मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम और बेंगलुरु में 25 अल्ट्रा-लक्जरी घर बिके, 1 की कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक

Real estate: रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक के मुताबिक 2024 के पहले आठ महीनों में मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 25 अल्ट्रा-लक्जरी घर बेचे गए, जिनका सामूहिक बिक्री मूल्य 2,443 करोड़ रुपये है।

Real estate: चालू कैलेंडर वर्ष में अगस्त तक प्रमुख शहरों में 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले 25 अल्ट्रा-लक्जरी (बहुत महंगे) मकानों की बिक्री हुई। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी एनारॉक के अनुसार, इनका कुल मूल्य 2,443 करोड़ रुपये है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, 2024 के पहले आठ महीनों में मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम और बेंगलुरु में कुल 25 अल्ट्रा-लक्जरी घर बेचे गए, जिनका सामूहिक बिक्री मूल्य 2,443 करोड़ रुपये है। पुणे, चेन्नई और कोलकाता में इस मूल्य वर्ग में कोई बिक्री नहीं हुई। आंकड़ों में नए मकान और पुराने मकान, दोनों बाजार शामिल हैं।

Real estate, ultra-luxury homes

महंगे घरों की बिक्री (तस्वीर-Canva)

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि पूरे 2023 में मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम में इस खंड में 4,456 करोड़ रुपये के कुल बिक्री मूल्य के लगभग 61 सौदे हुए थे। उन्होंने कहा कि साल 2024 में चार महीने शेष हैं और अक्टूबर से दिसंबर तक त्योहारी सत्र आने वाला है, इसलिए साल खत्म होने से पहले हमें इस तरह के और बड़े घरों के सौदे देखने को मिल सकते हैं।

End of Feed