बिजनेस

Share Market: 20 अगस्त को कैसा है बाजार का हाल? तेजी रहेगी बरकरार या लगेगा ब्रेक

Share Market: ​​आज ओपनिंग में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 10 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 18 गिरावट में और 2 बिना बदलाव के खुले। निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 1.50% चढ़ा, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 0.68% गिरा।

Image

Share Market

Share Market: 20 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 111 अंकों की गिरावट के साथ 81,671.47 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 14.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,965.80 पर शुरू हुआ। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन बाजार में तेजी देखने को मिली थी। मंगलवार को सेंसेक्स 370.64 अंक चढ़कर 81,644.39 पर और निफ्टी 103.70 अंक बढ़कर 24,980.65 पर बंद हुआ था।

आज ओपनिंग में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 10 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 18 गिरावट में और 2 बिना बदलाव के खुले। निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 1.50% चढ़ा, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 0.68% गिरा। कुल मिलाकर, आज बाजार की शुरुआत मिश्रित रही सेंसेक्स ने हल्की बढ़त दिखाई लेकिन निफ्टी पर दबाव बना रहा।

सेंसेक्स की तेजी वाली कंपनियां

बुधवार को सेंसेक्स की कुछ कंपनियों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। इसमें एनटीपीसी के शेयर 0.75%, इंफोसिस 0.59%, बीईएल 0.50%, एटरनल 0.48%, सनफार्मा 0.30%, मारुति सुजुकी 0.26%, पावरग्रिड 0.07%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.01% और बजाज फिनसर्व 0.01% की तेजी में खुले।

गिरावट वाले शेयर

दूसरी ओर, कई बड़ी कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। एचसीएल टेक 0.64%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.55%, बजाज फाइनेंस 0.45%, टाइटन 0.40%, ट्रेंट 0.39%, एशियन पेंट्स 0.36%, टाटा मोटर्स 0.34%, आईसीआईसीआई बैंक 0.31%, एलएंडटी 0.26%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.25%, टाटा स्टील 0.25%, अडाणी पोर्ट्स 0.18%, एसबीआई 0.16%, एचडीएफसी बैंक 0.15%, आईटीसी 0.15% और टेक महिंद्रा 0.13% की गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article