Stock Market Today: सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर मार्केट की शुरुआत हरे निशान से हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ मजबूत हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 24,900 के ऊपर कारोबार करता दिखा। शुरुआती सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में करीब 2% उछाल देखने को मिल रहा है।
सुबह 9:29 बजे बीएसई सेंसेक्स 196.78 अंकों की बढ़त के साथ 81,480.50 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि एनएसई निफ्टी50 38.15 अंक चढ़कर 24,915.10 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स भी हरे निशान में रहे, जिससे निवेशकों के भरोसे में सुधार के संकेत मिले।
मार्केट विशेषज्ञों ने इस मजबूत शुरुआत की दो मुख्य वजहें बताई हैं-पहली, रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान की उम्मीदें और दूसरी, घरेलू स्तर पर अगली पीढ़ी के GST सुधारों से जुड़े संकेत, जिसने बाजार को समर्थन दिया।
