जेवर हवाईअड्डा के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध, 10 हजार चार्जिंग स्टेशन का लक्ष्य

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर भी जोर दिया। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 15.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और 2030 तक 10,000 चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के संचालन के साथ यात्रियों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को राज्य परिवर्तन आयोग की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे ओद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में 500 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 जून से प्रस्तावित उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए।

Electric Buses

इलेक्ट्रिक बसों से सफर होगा आसान। (फोटो क्रेडिट-iStock)

यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाओं के तेजी से विस्तार पर भी जोर दिया। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 15.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और 2030 तक 10,000 चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक लगभग 2500 चार्जिंग स्टेशन चालू हो चुके हैं।

End of Feed