बिजनेस

अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म कैसे मिलेगा? सरकार महिलाओं को हर महीने देगी 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म आज यानी 27 मई से राज्य सचिवालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। महिलाएं फॉर्म जमा करने के बाद ही इस योजना का फायदा ले सकेंगी।

Image

राज्य सरकार की इस योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी।

पश्चिम बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सत्ता में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बड़े फैसले ले रहे हैं। अपने चुनावी कैंपेन के दौरान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सरकार बनने के बाद महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना शुरू करने की बात कही गई थी। अब राज्य सरकार ने इस योजना के लिए औपचारिक तौर पर शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म आज यानी 27 मई से राज्य सचिवालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। महिलाएं फॉर्म जमा करने के बाद ही इस योजना का फायदा ले सकेंगी। राज्य सरकार महिलाओं के लिए यह नई योजना लक्ष्मी भंडार स्कीम की जगह शुरू रही है।

योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

शुभेंदु अधिकारी की सरकार की तरफ से शुरू की जा रही इस अन्नपूर्णा योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जिनके बास भारत की नागरिकता होगी। इसके योजना का लाभ लेने के लिए 27 मई बुधवार से फॉर्म मिलने शुरू हो चुके हैं। अन्नपूर्णआ योजना के लिए फॉर्म्स को 1 जून 2026 से ऑनलाइन माध्यम फपर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 90 दिनों तक चलेगी।

महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले फॉर्म को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से भरना होगा। महिलाओं को फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी तो सही तरह से देना जरूरी होगा। सही प्रॉसेस फॉलो करने के बाद ही महिलाएं इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।

अन्नपूर्णा योजना से क्या होगा फायदा?

बंगाल चुनाव में किए गए वादे के अनुसार, अन्नपूर्णा योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनका बैंक खाता आधार से जुड़ा हो और साथ ही DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से लिंक होना चाहिए। इसके बाद ही 3000 रुपये की राशि खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर होगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article