LPG, गोल्ड से लेकर FD तक... 1 सितंबर से बदल रहे हैं ये बड़े नियम

1 सितंबर 2026 से देश में वित्तीय और घरेलू नियमों से जुड़े कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एलपीजी-पीएनजी के दाम, गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ के नियम, एफडी ब्याज दरें और एटीएम चार्जेस आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे।

हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए नियम और नीतिगत बदलाव लेकर आती है। 1 सितंबर 2026 (1 September Rules Change) से भी देश में आम जनता की दिनचर्या और जेब पर असर डालने वाले कई बड़े वित्तीय और घरेलू बदलाव लागू होने जा रहे हैं। यदि आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं, सोने-चांदी के ईटीएफ (Gold-Silver ETF) के ट्रेड में रुचि रखते हैं, या घर में एलपीजी और पीएनजी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये नए नियम आपके लिए जानना बेहद जरूरी हैं। आइए आपको बताते हैं 1 सितंबर से कौन कौन से नियम बदल रहे हैं?

1 September Rules Change

1 सितंबर से बदल रहे हैं ये बड़े नियम

गोल्ड से जुड़े नियम में बदलाव

पहला और सबसे महत्वपूर्ण बदलाव शेयर बाजार और निवेशकों से जुड़ा है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ (ETF) कारोबार को लेकर नए नियम बनाए हैं, जो 1 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगे। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, ईटीएफ की कीमत की सीमा तय करने के लिए अब पिछले कारोबारी दिन के अंतिम 30 मिनट की ट्रेडिंग वॉल्यूम की औसत कीमत को आधार माना जाएगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य ईटीएफ की कीमतों को बाजार के वास्तविक और ताजा रुझानों के करीब बनाए रखना है, ताकि निवेशकों को किसी तरह का नुकसान या विसंगति न झेलनी पड़े।

End of Feed