LPG Gas Cylinder E-KYC Deadline: ग्राहकों को झटका! बुकिंग और सब्सिडी मुश्किल

देशभर में LPG गैस सिलिंडर के लिए होने वाली E-KYC की डेडलाइन खत्म हो गई है। 12 लाख ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इन लोगों ने KYC पूरी नहीं की है, जिसके चलते बुकिंग और सब्सिडी मुश्किल होगी।

LPG Gas Cylinder E-kyc Deadline : गैस सिलेंडर के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा करने की तय समयसीमा 31 अगस्त 2026 को खत्म हो गई है। समयसीमा खत्म होने तक करीब 12 लाख ग्राहकों ने e-KYC नहीं की है।अब सबसे बड़ा सवाल उन LPG ग्राहकों के सामने है जिन्होंने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं कराया है। क्या उनका गैस कनेक्शन बंद होगा? क्या सिलेंडर की बुकिंग रुक सकती है? क्या सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगा? और क्या उन्हें सामान्य घरेलू कीमत के बजाय ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी?

lpg ekyc

E KYC की डेडलाइन से लगा झटका

क्या डेडलाइन बढ़ी?

1 September तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक e-KYC की डेडलाइन बढ़ाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। इंडेन के एक अधिकारी ने कहा था कि फिलहाल समयसीमा 31 अगस्त ही है और आगे बढ़ाने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर लिया जाएगा। LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की ओर से भी कहा गया था कि इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय को फैसला लेना है। इससे साफ है कि फिलहाल उन ग्राहकों को यह मानकर चलना चाहिए कि 31 अगस्त अंतिम तय तारीख थी, जब तक तेल कंपनियां या सरकार आगे कोई नई सूचना जारी नहीं करती।

End of Feed