1, 10, 15 या 25...डाटा के हिसाब से जानें सिप से कमाई के लिए कौन सी तारीख है बेस्ट

SIP करने वालों के मन में अक्सर सवाल उठता है महीने की कौन-सी तारीख सबसे सही है निवेश के लिए? क्या कोई खास दिन है जिसे माना जा सकता है 'लकी डेट' या 'शुभ मुहूर्त' तो आइए जानते हैं सिप में पैसा लगाने की तारीख को लेकर निवेशकों के मन क्या क्या सवाल है?

क्या आपने भी कभी सोचा है कि SIP (Systematic Investment Plan) करने के लिए महीने की कौन-सी तारीख सबसे ज़्यादा फायदेमंद होती है? कई लोग मानते हैं कि अगर सैलरी 1 तारीख को आती है तो SIP भी उसी दिन करना अच्छा है। वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि महीने के आखिर में यानी 25 तारीख को निवेश करना बेहतर है क्योंकि उस समय बाज़ार अक्सर नीचे होता है और यूनिट्स सस्ते में मिल जाते हैं। लेकिन क्या वाकई ये सच है? आइए जानते हैं रिसर्च डाटा के मुताबिक किस दिन SIP करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

SIP

रिसर्च क्या कहती है?

डेटा और एक्सपर्ट्स का कहना है कि SIP की तारीख बदलने से आपके रिटर्न पर बहुत कम असर पड़ता है। चाहे आप 1, 10, 15 या 25 तारीख को निवेश करें, लंबे समय में फर्क 0.1% से 0.5% से ज़्यादा नहीं होता। यानी अगर आप 15–20 साल तक निवेश करते हैं तो तारीख बदलने से आपके फंड की ग्रोथ पर कोई बड़ा जादुई असर नहीं पड़ेगा।

End of Feed