वनतारा मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र को मिली क्लीन चिट, सभी केस खत्म, जानें अहम बातें

एसआईटी ने जानवरों-पशुओं के अधिग्रहण, तस्करी, अवैध कारोबार, कर्याण, संरक्षण, वित्तीय अनियमितताओं एवं पर्यावरण संबंधी मुद्दों से जुड़े आरोपों की जांच की।

वनतारा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अपने फैसले में कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर अर्जियों का निपटारा करते हुए जामनगर स्थित इस प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र को ‘क्लीन चिट’ दे दी। कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच में पाया है कि वनतारा में देश एवं विदेश से लाए गए जानवरों के अधिग्रहण से जुड़े एवं वन्यजीव संरक्षण कानून का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।

.

दरअसल, जामनगर स्थित इस प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र और राधे कृष्णा टेंपल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट के खिलाफ कथित अवैधता एवं अनीति से जुड़ी याचिकाएं दायर की गई थीं। बीते 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट को इन आरोपों के समर्थन में कोई सामग्री नहीं मिली फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने तथ्यों की जांच करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एक विशेष जांच दल गठित की।

End of Feed