ऑटो न्यूज़

Year Ender 2025: ये हैं इस साल की सबसे ज्यादा लोकप्रिय कारें, पहली का तो हर कोई है दीवाना

Year Ender 2025 Automobile: किसी अन्य क्षेत्र के लिए साल 2025 भले ही कुछ खास ना रहा हो लेकिन ऑटोमोबाइल के लिए यह शानदार रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस साल देश में जितने लोगों ने कारें खरीदी हैं, उतनी खरीदारी शायद ही पहले कभी हुई हो। आइए ईयर इंडर में साल 2025 की सबसे लोकप्रिय उन 10 कारों के बारे में जानते हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किए और खरीदा भी...

Image

Year Ender 2025/photo-Timesnowhindi

साल 2025 अब खत्म होने के कगार पर है। हर साल की तरह ही साल 2025 ने भी लोगों को कई तरह के खुशी और गम दिए, हालांकि समय के साथ यह साल भी खत्म हो रहा है और अब बस चंद दिन ही बचे हैं। अब यह वर्ष खत्म होने वाला है तो इसके बारे में विस्तार से चर्चा भी जरूरी है।

किसी अन्य क्षेत्र के लिए साल 2025 भले ही कुछ खास ना रहा हो लेकिन ऑटोमोबाइल के लिए यह शानदार रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस साल देश में जितने लोगों ने कारें खरीदी हैं, उतनी खरीदारी शायद ही पहले कभी हुई हो। आइए ईयर इंडर में साल 2025 की सबसे लोकप्रिय उन 10 कारों के बारे में जानते हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किए और खरीदा भी...

डूबते को तिनके का सहारा बना जीएसटी 2.0

इस साल ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी के लिए सरकार को थैंक्यू कहा जा सकता है। GST Reform 2025 के बाद गाड़ियों की कीमतों में अचानक से भारी कमी हुई थी। जीएसटी 2.0 के बाद एलपीजी या सीएनजी कारों का इंजन 1200 सीसी तक है और जिनकी लंबाई 4000 मिमी से कम है, उन पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। इसी तरह, 1500 सीसी तक के इंजन वाली और 4000 मिमी से कम लंबाई वाली डीजल कारों पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें और थ्री-व्हीलर पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

एम्बुलेंस, गुड्स ट्रांसपोर्ट वाहन और ट्रैक्टर (कुछ अपवादों को छोड़कर) पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। 1200 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली या 4000 मिमी से ज्यादा लंबी पेट्रोल या हाइब्रिड गाड़ियों और 1500 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली या 4000 मिमी से ज्यादा लंबी डीजल या हाइब्रिड गाड़ियों पर जीएसटी अब 40% है।

लग्जरी गाड़ियां हुईं और महंगी

350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर भी 40% जीएसटी लग रहा। मान लीजिए किसी बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,00,000 है। पुरानी दर (28%) पर कीमत = ₹1,00,000 + ₹28,000 = ₹1,28,000, नई दर (18%) पर कीमत = ₹1,00,000 + ₹18,000 = ₹1,18,000 यानी ग्राहक को ₹10,000 की बचत हो रही है। 1500 सीसी से ज्यादा इंजन, 4000 मिमी से ज्यादा लंबाई और 170 मिमी से ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली एसयूवी पर भी 40% जीएसटी है।

सितंबर 2025 से टूट रहे रिकॉर्ड

अगस्त में सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव किया था, उसके बाद से अभी तक गाड़ियों की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। ओवरऑल कहा जा सकता है कि 2025 के 8 महीनों में जितनी गाड़ियों की बिक्री नहीं हुई, उतनी इधर 4 महीने में हो रही है। 2025 भारत का ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से बढ़ा है, खासकर SUV और CNG वाहनों की डिमांड के कारण। अक्टूबर 2025 तक के डाटा के अनुसार, कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 2-3% की ग्रोथ देखी गई है और फेस्टिवल सीजन व GST 2.0 रिफॉर्म्स ने सेल्स को बूस्ट दिया। मारुति सुजुकी ने 7 में से 10 टॉप मॉडल्स पर कब्जा जमाया, जबकि टाटा, हुंडई और महिंद्रा ने मजबूत प्रदर्शन किया।

नवंबर में भी बनी रही दीवानगी

नवंबर में भी मारुति से लेकर टाटा तक ने खूब सेल की है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मुताबिक नवंबर में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 59,199 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में डीलरों को 47,117 वाहन भेजे थे। महिंद्रा की नवंबर में कुल बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 92,670 इकाई हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने सोमवार को बयान में कहा कि यात्री वाहन खंड में कंपनी ने घरेलू बाजार में 56,336 वाहन बेचे।

2025 की सबसे लोकप्रिय 10 कारें

रैंककार का नामब्रांडसेगमेंटसेल्स (अक्टूबर 2025)YoY ग्रोथ
1Tata NexonTataकॉम्पैक्ट SUV22,083+50%
2Maruti DzireMaruti Suzukiकॉम्पैक्ट सेडान20,791+64%
3Maruti ErtigaMaruti SuzukiMPV19,500++25%
4Maruti Wagon RMaruti Suzukiहैचबैक18,970+36%
5Hyundai CretaHyundaiमिड-साइज SUV18,000++15%
6Maruti BrezzaMaruti Suzukiसब-कॉम्पैक्ट SUV17,500++20%
7Maruti BalenoMaruti Suzukiप्रीमियम हैचबैक16,500++10%
8Tata PunchTataमाइक्रो SUV16,810+7%
9Mahindra ScorpioMahindraमिड-साइज SUV18,000+ (सितंबर डेटा)+18%
10Maruti SwiftMaruti Suzukiहैचबैक15,000+-11%
नोट- यह टेबल अक्टूबर में हुई सेल के आधार पर बनाया गया है।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article