ऑटो न्यूज़

यामाहा लेकर आई बाइक के लिए ऑटोमैटिक इंजन, यहां जानिए क्या है खास

जानी मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने हाल ही में कुछ नया और बेहद खास पेश किया है। हाल ही में कंपनी ने मोटरसाइकिल के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला इंजन पेश किया है। कंपनी ने इस इंजन को Y-AMT नाम दिया है। आइये जानते हैं इस इंजन में क्या कुछ खास है?

Image

यामाहा लेकर आई बाइक के लिए ऑटोमैटिक इंजन

Photo : BCCL

Yamaha Automatic Engine: जानी मानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने हाल ही में कुछ नया और बेहद खास पेश किया है। BMW, KTM और होंडा के साथ-साथ यामाहा भी अब उन चंद कंपनियों में शामिल हो गई है जिनके पास मोटरसाइकिल का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला इंजन मौजूद है। कंपनी ने अपने इंजन को Y-AMT नाम दिया है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि यामाहा ने ऐसा किया है। कंपनी ने इससे पहले FJR1300 मोटरसाइकिल में एक ऐसा गेयरबॉक्स पेश किया था जिसके गेयर उंगली की मदद से बदले जा सकते थे।

इंजन में क्या है खास?

यामाहा के Y-AMT इंजन का कुल वजन 2.6 किलोग्राम है और इस इंजन में 2 इलेक्ट्रॉनिक एक्चुऐटर मौजूद हैं। इनमें से एक का इस्तेमाल इंजन क्लच को हैंडल करने के लिए और दूसरे का इस्तेमाल गेयर बदलने के लिए करता है। इस सिस्टम को दो तरह से इस्तेमाल किया जाता है। राइडर चाहे तो इंजन को पूरी तरह ऑटोमैटिक या फिर बटन से गेयर बदलने के ऑप्शन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूरी तरह ऑटोमैटिक

जब इंजन का इस्तेमाल पूरी तरह ऑटोमैटिक तौर पर किया जाएगा तो दो मोड्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। D+ मोड, जिसका इस्तेमाल स्पोर्ट्स मोड की तरह किया जा सकता है और D मोड जिसका इस्तेमाल लॉन्ग रेंज राइड के लिए किया जा सकता है। यामाहा का कहना है कि कंपनी परफॉरमेंस पर अपना ध्यान और बढ़ाना चाहती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस इंजन को अपनी स्पोर्ट्स टूरर बाइक में ऑफर कर सकती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article