त्योहारी सीजन (Festive Season) में एक नई बाइक या स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खुश हो जाइए।
फेस्टिव सीजन में यामाहा स्कूटर और बाइक पर मिल रही तगड़ी डील
Yamaha की ओर से ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स का ऐलान किया गया है। India Yamaha Motor की ओर से पेश किए जा रहे फेस्टिव ऑफर्स में इंश्योरेंस बेनिफिट और कम डाउन पेमेंट की सुविधा शामिल है। कंपनी के इस कैंपेन के तहत यामाहा की हाइब्रिड स्कूटर रेंज, FZ सीरीज और 155cc बाइक रेंज पर बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
Yamaha के किस मॉडल पर कितना फायदा?
Yamaha के ऑफर्स अलग-अलग मॉडल और सेगमेंट के हिसाब से पेश किए गए हैं। कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, कुछ मॉडल पर इंश्योरेंस बेनिफिट के साथ कम डाउन पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है, जबकि कुछ बाइक पर केवल कम डाउन पेमेंट की सुविधा बताई गई है।
Yamaha की Fascino 125 और RayZR 125 स्कूटर रेंज पर 3,399 रुपये का इंश्योरेंस बेनिफिट और 2,499 रुपये के लो डाउन पेमेंट का ऑफर दिया गया है। वहीं, कंपनी की FZ सीरीज पर 5,999 रुपये का इंश्योरेंस बेनिफिट और 3,900 रुपये का लो डाउन पेमेंट उपलब्ध है।
FZ सीरीज में FZ-S Fi Hybrid, FZ-S Fi, FZ-S Fi V4 DLX और FZ-S Fi V4 जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा FZ Rave, FZ-Fi और FZ Blue Flex भी इस ऑफर के दायरे में आते हैं।
XSR155, R15 और MT15 पर भी ऑफर
Yamaha की 155cc बाइक रेंज के तहत XSR155 पर 5,555 रुपये का इंश्योरेंस बेनिफिट और 4,999 रुपये का लो डाउन पेमेंट दिया जा रहा है। दूसरी ओर, R15 और MT15 पर 4,999 रुपये के लो डाउन पेमेंट का विकल्प उपलब्ध है। कंपनी की ओर से इन दोनों मॉडल के लिए अलग से इंश्योरेंस बेनिफिट की राशि नहीं बताई गई है।
पूरे देश में कहां मिलेगा ऑफर?
Yamaha के ये फेस्टिव ऑफर्स सीमित अवधि के लिए पेश किए गए हैं। ग्राहक देशभर में अधिकृत Yamaha डीलरशिप पर इनका लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर तमिलनाडु और केरल में उपलब्ध नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंश्योरेंस बेनिफिट और लो डाउन पेमेंट ऑफर की शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए खरीदारी करने से पहले नजदीकी ऑथराइज्ड डीलरशिप पर संबंधित मॉडल, ऑफर की वैलिडिटी, फाइनेंस ऑप्शन और अन्य नियमों की जानकारी ले लें।
