ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक सेडान हो चुकी सुपरहिट, अब Xiaomi ने हटाया नई Electric SUV से पर्दा

New Xiaomi YU7 Electric SUV: कंपनी इस नई कार को जून या जुलाई 2025 तक चीन में लॉन्च कर सकती है। शाओमी वाययू7 का सीधा मुकाबला चीनी मार्केट में बिकने वाली टेस्ला मॉडल वाय से होगा। इससे पहले कंपनी ने घरेलू मार्केट में एसयूवी7 लॉन्च की थी जो आकर्षक कीमत और जोरदार लुक के साथ ग्राहकों का दिल जीतने में सफल हुई।

Image

शाओमी वाययू7 का सीधा मुकाबला चीनी मार्केट में बिकने वाली टेस्ला मॉडल वाय से होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • Xiaomi ने शोकेस की YU7 EV
  • कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार
  • चीन में सुपरहिट हो चुकी SU7

New Xiaomi YU7 Electric SUV: चीन की टेक जायंट शाओमी अब वाहन निर्माता भी बन चुकी है और इसकी पहली कार वहां के मार्केट में सुपरहिट भी हो गई है। शाओमी ने अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा हटाया है जिसका नाम वाययू7 है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी इस नई कार को जून या जुलाई 2025 तक चीन में लॉन्च कर सकती है। शाओमी वाययू7 का सीधा मुकाबला चीनी मार्केट में बिकने वाली टेस्ला मॉडल वाय से होगा। इससे पहले कंपनी ने घरेलू मार्केट में एसयूवी7 लॉन्च की थी जो आकर्षक कीमत और जोरदार लुक के साथ ग्राहकों का दिल जीतने में सफल हुई।

SU7 के साथ दिखी U7

शाओमी ने हाल में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा हटाया है जिसकी फोटो ब्रांड की पहली कार एसयू7 के साथ साझा की गई है। इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन कंपनी के बीजिंग स्थित यिजुआंग जिले में किया जाएगा। इस गाड़ी के फाइनल स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीन की मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में होमोलोगेशन फाइलिंग के दौरान मिली है।

दिखने में लगभग एक जैसी

इसे पहली झलक देखते ही आप समझ जाएंगे की नई वाययू7 एसयूवी लुक और स्टाइल में लगभग एसयू7 सेडान जैसी ही है। इसक चेहरा, एलईडी हेडलैंप्स और बंपर भी समान दिखते हैं। हालांकि एसयू7 के मुकाबले इलेक्ट्रिक एसयूवी में बड़े एयर इंटेक्स मिले हैं, वहीं साइड प्रोफाइल समान और रूफलाइन अलग हैं।

कितनी खास है नई एसयूवी

शाओमी ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को शानदार डिजाइन के व्हील्स दिए हैं जो इसके लुक और स्टाइलिश बनाते हैं। इसके अलावा एसयूवी के पिछले हिस्से में एसयू7 से मिलते एलईडी टेललैंप्स लगाए हैं। कुल मिलाकर दिखने में नई शाओमी वाययू7 बहुत खूबसूरत है और इसके साथ कंपनी भरपूर हाइटेक फीचर्स देने वाली है।

253 किमी/घंटा टॉप स्पीड

शाओमी वाययू7 के पावर और बैटरी पैक की जानकारी अभी कंपनी ने उजागर नहीं की है। हालांकि ये बता दिया गया है कि इसकी टॉप स्पीड 253 किमी/घंटा होगी। यहां सीएटीएल से लिया बैटरी पैक लगा मिलेगा जो काफी दमदार होगा। अब शाओती जल्द एक हैचबैक और एक एमपीवी पेश कर दे तो इनकी रेंज पूरी हो जाएगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article