Xiaomi Electric SUV: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही अपनी नई कार लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है। फिलहाल इस कार को MX11 नाम दिया गया है और हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान चीन में स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि यह शाओमी कि दूसरी कार होगी और इससे पहले कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक सेडान SU7 को इसी साल की शुरुआत में लॉन्च कर चुकी है। MX11 एक कूप स्टाइल SUV होगी। आइये जानते हैं कि इस SUV में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
शाओमी MX11 का डिजान
शाओमी MX11 को 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार के डिजाइन में SU7 सेडान कार वाले बहुत से डिजाइन एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। शाओमी MX11 का आगे का हिस्सा थोड़ा ऊंचा है और कार का पूरा डिजाइन कुछ हद तक फरारी पुरोसांग्वे जैसा भी है। कार की रूफलाइन पीछे तक आती है जिसकी वजह से इस कार को कूप स्टाइल डिजान मिलता है।
अन्य जरूरी चीजें
शाओमी MX11 को टेस्टिंग के दौरान काफी अच्छे से कवर किया गया था जिसकी वजह से कार की बहुत अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। कार की पावरट्रेन से संबंधित जानकारी को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है। कार में पीले रंग के ब्रेक कैलीपर, फाइव स्पोक व्हील और कनेक्टेड टेल लाइट भी देखने को मिलती है। शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को उसके लॉन्च होने के बाद से ही काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
