अब आसमान में उड़ेंगी Tesla की कारें! क्या सच में आएगा Flying Car का दौर?

हवा में उड़ती टेस्ला की पहली फ्लाइंग कार को देखकर हर कोई दंग रह गया है। दरअसल, मस्क की कंपनी ने अपनी इस मच-अवेटेड इलेक्ट्रिक सुपरकार को टेक्सास में आयोजित ग्लोबल डेब्यू इवेंट में पेश किया।

टेस्ला की नई रोडस्टर (First Flying Tesla Car) को देख कर हर कोई फ्लाइंग कार (Flying Car) के भविष्य को सच होते देख रहा है। दरअसल, एलन मस्क की कंपनी ने अपनी मच-अवेटेड इलेक्ट्रिक सुपरकार को टेक्सास में आयोजित ग्लोबल डेब्यू इवेंट में पेश किया। इस दौरान इस कार को SpaceX के साथ डेवलप किए जा रहे रॉकेट थ्रस्टर्स की मदद से हवा में कलाबाजी करते हुए दिखाया गया। हवा में उड़ती हुई इस कार को टेस्ला की पहली फ्लाइंग कार कहा जा रहा है।

First Flying Tesla Car

टेस्ला की पहली फ्लाइंग कार (Photo: Tesla)

कब शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

टेस्ला रोडस्टर की वापसी कंपनी के उस प्रोजेक्ट में एक अहम कदम है, जिसकी घोषणा पहली बार 2017 में हुई थी। कंपनी का लक्ष्य 2028 में इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का प्रोडक्शन शुरू करना है।

Tesla Roadster का डिजाइन और फीचर्स

नई टेस्ला रोडस्टर का डिजाइन एयरोस्पेस से इंस्पायर्ड है। कंपनी के मुताबिक, इसमें चार लोग बैठ सकेंगे। इसके अलावा, कार में डिटैचेबल ग्लास रूफ मिलेगा, जिसे बूट में रखा जा सकेगा। इससे ड्राइवर ओपन-टॉप ड्राइविंग का एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

End of Feed