भीषण गर्मी में क्यों आफत बन रहा कार का सबसे पॉपुलर 'सनरूफ' फीचर! AC की कूलिंग भी हो रही है फेल

सनरूफ वाली कार को भारत में खूब पसंद किया जाता है। लेकिन भीषण गर्मी में कार का यही प्रीमियम फीचर कार चालकों के लिए एक नई मुसीबत बन रहा है।

कुछ साल पहले तक सनरूफ केवल महंगी और लग्जरी कारों में देखने को मिलता था, लेकिन अब यह फीचर कई बजट और मिड-रेंज कारों में भी उपलब्ध है। सनरूफ वाली कार को भारत में बेहद पसंद भी किया जाता है, क्योंकि इससे कार में सनलाइट और फ्रेश एयर आने से एक ओपन और कंफर्टेबल केबिन एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही, यह फीचर कार को एक प्रीमियम लुक भी देता है। लेकिन भीषण गर्मी में कार का यही प्रीमियम फीचर कार सवारों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

Popular Car Sunroof Feature

Car Sunroof Feature (AI Generated Image)

भारत के कई हिस्सों में गर्मियों के दौरान तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक पहुंच जाता है। ऐसे में सनरूफ वाली कारों में कुछ अतिरिक्त चुनौतियां सामने आती हैं, जिनके बारे में हर कार चालक को पता होना चाहिए।

End of Feed